Black Friday
ब्लैक फ्राइडे शेयर मार्केट की एक कड़वी सच्चाई है जब भी शेयर मार्केट अपने लाइफ टाइम हाई पॉइंट पर होती है तब धीरे धीरे ब्रोकर होउसेस और एजेंटों के द्वारा प्रॉफिट बुकिंग शुरू हो जाती है क्योंकि इनका काम ही होता है अपने खरीदे हुए शेयर्स को अच्छे भाव मे बेचकर सस्ते भाव में खरीदना और यही लाभ कमाने का पहला नियम भी होता है। लेकिन शेयर मार्केट में एक उचतम स्तरो से सप्ताह के आखिरी दिन भारी बिकवाली देखने को मिलती है ऐसे में अगर कोई खराब समाचार मिल जाए जैसे किसी कंपनी का फर्जी तरीके से दिवालियापन घोषित करना, या टैक्स भरने में कोई गलत विवरण देना, GDP ग्रोथ के आकड़ो का गिरना, महँगाई दर का बढ़ना, बैंक स्टेलमेंट्स के कारण करेन्सी मार्किट में $ के भाव मे उत्तर चढ़ाव आना, विदेशी मार्किट से खराब व्यापारिक संकेत मिलने, विदेशी बैंकों का या घरेलू बैंको का फैल होना, बहाना कुछ भी हो सकता हैं पर इसका अर्थ ब्लैक फ्राइडे के रूप में सामने आता है।
बड़े ब्रोकर होउसेस, FIS, अपना हिस्से के शेयर बेचकर लाभ कमाते है ऐसी संभावनाए ज्यादातर फ्राइडे को ही होती है बाजार उपरी स्तरों से धड़ाम से नीचे 400-500 पॉइंट तक गिर जाता है जिसके कारण छोटे घरेलु निवेशकों को भारी नुकसान हो जाता है। ऐसा इसलिए भी होता है क्योकि आने वाले 2 दिन मार्किट की छुटी होती है और जब मंडे को मार्केट खुलती है तब ये चालक निवेशक शॉर्ट सैलिंग का खेल खेलते है जिसके चलते मार्किट ब्लैक फ्राइडे वाली गिरावट को ज्यादा रिकवर नही कर पाती
मार्केट इस समय अपने हाई पॉइंट से धीरे धीरे नीचे आ रही है कभी भी ब्लैक फ्राइडे बन सकता है अपने निवेश को सुरक्षित रखे आप हाई लेवल पर लाभ बुक कर ले क्योकि ब्लैक फ्राइडे के बाद आप जहा से शुरू हुए थे वही पर आ जाओगे। इसका मुख्य कारण बस यही होता है बड़े बड़े निवेशक अपने शेयर्स पर लाभ प्राप्त करते है।
ब्लैक फ्राइडे बड़े निवेशकों के लिये एक उत्सव की तरह होता है इस दिन समझदार निवेशकों द्वारा ओर अधिक लाभ की संभावनाओं को देखते हुए नीचले स्तरों पर खरीदारी की जाती है
छोटे निवेशकों के लिए ब्लैक फ्राइडे एक भयंकर मुसीबत के सामान होता है वो अपनी बाकि शेष पूंजी को बचाने की जदोजहद में ही उलझ कर रह जाता है
यदि आप भी छोटे मझोले निवेशकों में से हो तो आप भी अपनी जमा पूंजी को बचाना शुरू कर लो क्योंकि मार्किट अपने उच्चतम स्तर से नीचे आ रही है ऐसे में एक छोटी सी खराब न्यूज़ मार्किट में ब्लैक फ्राइडे जैसे हालात बन देगी और आपकी सारी जमा पूँजी हानि में परिवर्तित हो जाएंगी।

No comments:
Post a Comment