शेयर बाज़ार सुरक्षित भविष्य एवं स्वरोजगार
भविष्य एक ऐसा शब्द जिसकी जीवन मे कोई भी भविष्यवाणी नही कर सकता जो अनिश्चितता के सुख दुःख के अवसरों को अपने आप मे छुपा कर रखता है ना जाने जब किस्मत चमक जाय और आपको आपकी मेहनत का फल मिल जाता है और न जाने कब दुःखो का पहाड आपके जीवन मे मुश्किलें खड़ी कर दे। इन सब परिस्थितियों से आज के दौर में आपका एक सच्चा साथी होता है आपके पास आपकी खुद की जामा पूंजी जो सुख - दुःख दोनों स्तिथियों में आपके लिए मददगार साबित होती हैं। जिसका संतुलन बनाने के लिए लोग कई छोटी बड़ी सरकारी - गैरसरकारी स्कीमों में, प्रोपर्टी में, आभूषणों में निवेश करते रहते है उनमें से ही एक है शेयर बाजार।
शेयर बाज़ार:-
शेयर बाजार एक ऐसा बाजार है जहाँ आप किसी भी कंपनी के शेयर (हिस्से) को खरीद व बेच सकते है। अगर आप शेयर बाजार के बारे में जानकारी रखते है तो बहुत अच्छी बात है और अगर नही तो आपको जरूर इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी रखनी चाहिए। यह सरकार द्वारा पुर्ण मान्यता प्राप्त कार्य है थोड़ा सा जोखिम भरा जरूर है पर पूर्णतया धोखा रहित है।
यदि आप अपनी जमापूंजी का कुछ हिस्सा शेयर बाजार में हर महीने 500 रुपये के रूप में भी किसी अच्छी NSE की top 10 कंपनियों के शेयर्स को लंबी अवधि के लिए खरीदने में लगाते हो तो यकीनन आपको घर बैठे ही एक अच्छा मुनाफा अपनी जमा पूंजी पर मिल सकता हैं।
मेरा तजुर्बा :-
मैन 7 साल पहले 20-12-2012 TCS टाटा कैन्सल्टनसी सर्विसेज के 10 शेयर 605 रुपये में खरीदे थे। जिनका आज 23 जून 2019 का मूल्य 2250 रुपये है आज का मेरा मुनाफा 16450 रुपये है उस पर बोनस ओर डिविडेंड अलग से समय समय पर कंपनी की नीतियों के आधार पर मिला इसको बोलते है आम के आम और गुठलियों के भी दाम। आज मुझे 6050 रुपये का निवेश 10400 रुपये का लाभ के साथ मिल रहा है और वो भी बिना किस काग़जी कार्यवाही के बिना किसी झंझट के बस 1 बटन दबाते ही मेरे बचत खाते में ।
- मुझे अपने पैसों के लिए कोई भाग दौड़ा नही करनी पड़ेगी।
- किसी संस्था को कोई फॉर्म नही भर के देना।
- उसको पास कराने के लिए दस्तावेजो को दस्तखत नही कराने।
- अपना कीमती समय दफ्तरों के चक्कर लगाने में नही व्यर्थ करना।
- किसी से चिक चिक नही करनी।
यदि मुझे ये सब कार्यवाहियों को करना पड़े तो इन सबको करते करते आधा जीवन व्यर्थ हो जाए। आज के शेयर बाज़ार में ये सब नही करना पड़ता इसके लिए टेक्नोलॉजी ओर शेयर बाज़ार ने आए नई नई परिवर्तनशील नीतियों का मैं शुक्रगुजार हूँ।
मैन अपने ही एक लेख में बताया था कि किस तरह विप्रो कंपनी के निवेशकों को विप्रो ने 35 साल में करोड़पति बनाया वो भी मात्र 10,000 रुपये के निवेश से।
नवयुवकों के लिए सुनहरा भविष्य
शेयर बाज़ार उन सभी नवयुवकों के लिए एक सुखद स्वर्णिम और ऐश्वर्य पुर्ण स्थान है जो काम समय मे बिना किसी जोखिम के अधिक से अधिक अपना ओर अपने परिवार का भविष्य सुरक्षित करना चाहते है।
महिलाओं के लिए वरदान
शेयर बाजार उन शिक्षित महिलाओ के लिये तो मातालक्ष्मी का वरदान है जो हर महीने थोड़ी बहुत जमा पूंजी कही न कही निवेश करती रहती है ताकि वो भविष्य में अपने और अपने परिवार का किसी भी परिस्थिति में साथ दे सके। क्योंकि उनके पास समय कम और काम ज्यादा होता है। शेयर बाजार में भी कम समय ने अधिक लाभ मिलता हैं सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 मिनट तक वो भी आपका मन करे तो काम करो न करे तो मत करो कोई जवाबदेही नही है।
भविष्य को सुरक्षित करने का और जीवन भर छोटी पूँजी से निवेश करने का ओर अधिक लाभदायक मरे तजुर्बे से शेयर बाजार से अच्छा और कुछ भी नही और अधिक जानकारी या सहायता के लिये तो मुझे मैसेज करें।
धन्यवाद।